Tuesday, August 25, 2026

खूनी सड़क पर फिर हुई दो बाईकों की भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 3 घायल

spot_img

जालौन में बुधवार रात को खूनी सड़क के नाम से विख्यात हो चुकी कोंच उरई रोड़ पर फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो बाईकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्होंने सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जिसमें एक की हालत नाजुक होने पर प्रथम उपचार के बाद हायर सेंटर उरई के लिए रेफर कर दिया, जबकि दो का इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलते स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पनयारा की है। बताया गया कि एट कोतवाली के ग्राम पिंडारी का रहने वाला शाहवाग उर्फ कंचे उम्र 25 वर्ष पुत्र ब्रजकिशोर अपने साथी अवनीश अहिरवार (18) पुत्र राकेश निवासी सिमिरिया, तथा अंकित अहिरवार (16) पुत्र शिव नारायण निवासी हरदोई गूजर के साथ कोंच से उरई रोड पर स्थित ग्राम सिमरिया जा रहा था, जैसे ही तीनों बाइक सवार उरई रोड स्थित पनयारा ग्राम के पहले चमरसेना मोड़ के पास पहुंचे, उसी दौरान उरई से तेज रफ्तार में बाइक लेकर आ रहा अभिनय पटेल (30) पुत्र अशोक कुमार निवासी चमरसेना ने बाइक को चमरसेना जाने वाले रोड की तरफ मोड़ दी, जिससे सामने से शाहबाग की बाइक से टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाईकों पर सवार चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

इसी दौरान वहां से निकलने वाले राहगीरों ने सड़क पर लाहुल वहां पड़े चारो बाइक सवारों को देखा तत्काल मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी, साथ ही एंबुलेंस की मदद से चारों लोगों को इलाज के लिए कोंच के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जिसमें चिकित्सकों ने सभी की हालत देखते हुए इलाज शुरू कर दिया, इस दौरान चेकअप करने के बाद डॉक्टर ने शाहबाग को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज शुरू कर दिया, जिसमें चमरसेना के रहने वाले अभिनय की हालत देखते हुए प्रथम उपचार के बाद उसे हायर सेंटर उरई के लिए रेफर कर दिया।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने हादसे की जांच करने के बाद मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही जैसे ही इस हादसे की जानकारी परिजनों को हुई परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!