Monday, August 24, 2026

जालौन में दो सिपाहियों पर बदमाश ने की फायरिंग, बदमाश को पकड़ने गए थे पुलिसकर्मी

spot_img

जालौन में शुक्रवार को जेल से छूटकर आए एक बदमाश मोहल्ले में तमंचा लेकर लोगों को धमका रहा था, इसकी सूचना पर दो पुलिस कर्मी उसे पकड़े पहुंचे तो बदमाश ने उन पर फायरिंग कर दी, फायरिंग से इलाके में अफरा तफरी मच गई। वहीं फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से भाग गया। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को हुई पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और मामले की जांच में जुट गई, साथ ही पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम में गठित कर दी है।

मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर का है। बताया गया है कि इस मोहल्ले का रहने वाला शातिर बदमाश वीरू अहिरवार कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया हुआ था, शुक्रवार को शातिर बदमाश तमंचा लेकर मोहल्ले के लोगों को धमका रहा था, इसकी सूचना मोहल्ले के लोगों ने फोन के माध्यम से कोतवाली पुलिस को दी, जिस पर कोतवाली में तैनात सिपाही आलोक और सुरेश पटेल सूचना पर मौके पर पहुंचे, साथ ही उन्होंने तमंचा लेकर घूम रहे शातिर बदमाश वीरू अहिरवार को पकड़ने का प्रयास किया, तो उसने सिपाहियों को देखकर तमंचे से फायरिंग कर दी, जिससे सिपाही ने अपना बचाव किया, इस दौरान सिपाहियों ने उसे दौड़कर पकड़ने का प्रयास किया मगर उसने फिर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया।

फायरिंग देखते हुए मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए, वहीं फायरिंग की सूचना जैसे ही उरई कोतवाली पुलिस को हुई, कोतवाली पुलिस में तैनात अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची और उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी, साथ ही इस घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को बताया, इसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने इस मामले की गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम में गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास शुरू कर दिया।

इस मामले में उरई के क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि वीरू अहिरवार नाम का शातिर बदमाश इलाके में तमंचा लेकर लोगों में डर का माहौल बना रहा था, जिसकी सूचना पर सिपाही आलोक और सुरेश पटेल मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पकड़ने का प्रयास किया, जिस पर शातिर बदमाश ने फायरिंग की। सुरेश पटेल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है, साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दिए।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!