Sunday, August 16, 2026

जालौन में सड़क किनारे पानी में उतराता मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

spot_img

जालौन में शुक्रवार देर शाम को कोंच मार्ग पर एक अज्ञात युवक का शव सड़क किनारे पानी में उतरता हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव को पानी में उतराता हुआ देख स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने इसके बारे में कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। जानकारी मिलते ही सीओ के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने पानी में उतरा रहे शव को बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की। शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया।

मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड स्थित कार एजेंसी के पास का है। यहां शाम के वक्त लोग गुजर रहे रहे थे, तभी लोगों की नजर सड़क किनारे पानी में डूबे एक युवक के शव पर गई, जिससे इसके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने इस बात की सूचना यूपी 112 के साथ जालौन कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी में डूबे युवक के शव को बाहर निकालकर आसपास के रहने वालों को बुलाकर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो सकी। वही पुलिस को भी छानबीन में ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो पाती। फिलहाल जांच पड़ताल में पुलिस को युवक के शरीर पर कोई जख्म या चोट का निशान नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौके पर पहुंचे सीओ जालौन शैलेंद्र वाजपेई ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है और उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!