Saturday, October 24, 2026
google.com, pub-2748108890967763, DIRECT, f08c47fec0942fa0spot_img

घर के बाहर कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में चले लात-घूसे, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को किया गिरफ्तार

जालौन में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट की। इस मारपीट को देख आसपास के लोगों का जमाबड़ा लग गया, जिन्होंने इस मारपीट का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वही इस वायरल वीडियो के साथ पीड़ित पक्ष पुलिस से इस मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचा, जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पीड़ित पक्ष का मेडिकल कराते हुए मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।

मारपीट की घटना कुठौंद थाना क्षेत्र के माधौगढ़ रोड की है। यहां के रहने वाले मनीष पुत्र किशन के मकान के सामने रास्ते में पड़ोस में रहने वाले पप्पू खटीक मीट मुर्गा की दुकान रखे हुए हैं, जहां पर वह लगातार घर के बाहर कूड़ा फैला रहे थे जिस पर मनीष और उसके परिजनों ने पप्पू खटीक को कूड़ा फेंकने से मना किया, जिस पर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पप्पू खटीक अपने परिवार के साथ मनीष के घर जा पहुंचे, जहां उनके साथ मारपीट करने लगे। मनीष को बचाने के लिए घर की महिलाएं आई, तो पप्पू खटीक और उनके परिवार के लोगों ने महिलाओं के साथ मारपीट की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों का जमावड़ा लग गया, जिन्होंने मारपीट कर रहे लोगों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वहीं इस वायरल वीडियो को लेकर मनीष पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा, जहां पुलिस ने इस वीडियो के साथ शिकायत का संज्ञान लेते हुए पीड़ित का मेडिकल कराया, साथ ही मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मारपीट करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में कुठौंद थाने के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण पाल सरोज ने बताया कि इस मामले में मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है, साथ ही उनकी गिरफ्तारी भी कर ली है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!