Wednesday, August 26, 2026

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

spot_img

जालौन जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तकरीबन 9 बजे के करीब ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जांच करती पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है, ताकि यदि किसी क्षेत्र से युवक के लापता होने की जानकारी हो तो उसकी पहचान कराई जा सके।

प्रथम दृष्टया मामला रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान होने के बाद ही घटना के संबंध में अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!