Sunday, August 16, 2026

कदौरा में नवविवाहित युवक ने फांसी लगाकर दी जान, तीन माह पहले हुई थी शादी

spot_img

जालौन जिले के कदौरा कस्बे में रविवार को एक 21 वर्षीय नवविवाहित युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में युवक को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कदौरा थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित सिद्धार्थ नगर मोहल्ला निवासी सुशील अनुरागी (21) पुत्र अशोक अनुरागी ने अपने घर में कमरे के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के कुंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बताया गया है कि सुशील दो भाइयों में एक था। उसकी शादी करीब तीन माह पहले ही हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद उसकी इस तरह हुई मौत से परिवार और रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं। घटना के बाद मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि माता-पिता का भी दुख से बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही कदौरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

इस हृदयविदारक घटना से सिद्धार्थ नगर मोहल्ले में शोक का माहौल है। युवक की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में लोग स्तब्ध हैं और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!