Sunday, July 12, 2026
spot_img

जालौन में कुएं से युवक का शव बरामद, शाम से लापता था युवक; पुलिस जांच में जुटी

spot_img

जालौन जिले के डकोर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मनोज वर्मा पुत्र लखन वर्मा, निवासी डकोर कोतवाली क्षेत्र के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मनोज शनिवार शाम से घर से लापता था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को ग्रामीणों ने एक कुएं में शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची डकोर कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव की पहचान होने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मामले की जांच करते पुलिस

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार मनोज शराब पीने का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि वह नशे की हालत में कुएं के पास पहुंच गया होगा और संतुलन बिगड़ने से कुएं में गिर गया। हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

डकोर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक का शव कुएं से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटनावश कुएं में गिरने का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!