Sunday, September 20, 2026

कोंच में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, डेढ़ माह की मासूम बच्ची हुई बेसहारा

जालौन के कोंच में एक 24 वर्षीय विवाहिता ने बुधवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र के प्रताप नगर मोहल्ले में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला अपने पीछे डेढ़ माह की एक मासूम बच्ची छोड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, प्रताप नगर निवासी वर्षा बुधौलिया (24) पत्नी अंतरिक्ष उर्फ शिवा बुधौलिया ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर यह कदम उठाया। वर्षा का विवाह 7 मई 2021 को हुआ था और करीब डेढ़ माह पहले ही उसने एक बच्ची को जन्म दिया था।

जांच करती पुलिस

परिजनों ने बताया कि वर्षा के पति अंतरिक्ष उर्फ शिवा पिछले लगभग एक माह से नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हैं। घटना के समय वर्षा घर में अकेली थी। शाम करीब पांच बजे पास के मकान में रहने वाली उसकी बहन घर पहुंची। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद जब भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उसे अनहोनी की आशंका हुई।

इसके बाद पड़ोसी मकान की ओर से दूसरी मंजिल पर पहुंचकर देखा गया तो वर्षा जाल के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग एकत्र हो गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। कोतवाल निग्वेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले तथ्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला ने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!