Sunday, July 5, 2026
spot_img

जालौन में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, माधौगढ़ की कमान विनोद मिश्रा, आटा थाने की कमान मिली अभिलाष को

spot_img

जालौन में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए तीन थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस प्रशासनिक निर्णय के तहत विभिन्न थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जबकि एक निरीक्षक को गैर जनपद स्थानांतरण के चलते कार्यमुक्त कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, माधौगढ़ कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अभिलाष मिश्रा को आटा थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं झांसी जनपद से स्थानांतरित होकर जालौन आए निरीक्षक विनोद मिश्रा को माधौगढ़ कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में नदीगांव थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत राजकुमार को पदोन्नत जिम्मेदारी देते हुए नदीगांव थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अब तक नदीगांव थाने का प्रभार संभाल रहे प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौहान को एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उधर, आटा थाने में तैनात निरीक्षक अजय कुमार का गैर जनपद झांसी स्थानांतरण हो जाने के कारण उन्हें जनपद जालौन से विधिवत कार्यमुक्त कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा किए गए इस फेरबदल को जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, पुलिस कार्यप्रणाली में गति लाने तथा थानों के प्रभावी संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। नए थाना प्रभारियों के पदभार ग्रहण करने के बाद संबंधित क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!