Saturday, October 17, 2026
google.com, pub-2748108890967763, DIRECT, f08c47fec0942fa0spot_img

सर्वोदय इंटर कॉलेज में किया गया वृहद वृक्षारोपण, भाजपा विधायक मूलचंद बोले, वृक्ष लगाना और देखभाल करना बेहद जरूरी, पर्यावरण रहता संतुलित

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत जालौन में माधौगढ़ के भाजपा विधायक मूलचंद्र निरंजन ने करीब एक सैकड़ा पौधे रोपित किए, इस दौरान उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के प्रतिनिधि अरविंद चौहान और सर्वोदय इंटर कालेज के प्रबंधक भगवान सिंह भी मौजूद रहे।

वृक्षारोपण करते हुए भाजपा विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए सभी लोगो को वृक्ष लगाना जरूरी है, वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उन्हे सजोए रखना भी सभी की जिम्मेदारी है, देश के प्रधानमंत्री भी इस अभियान में अपनी सहभागिता दे रहे हैं।

बता दें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वृक्षारोपण को बढ़ा देने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की है। जिसको लेकर जनप्रतिनिधि प्रशानिक अधिकारी व आमजन बढ़ चढ़कर इस अभियान सहभाग कर रहे हैं। जालौन में माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन शनिवार को जिला मुख्यालय उरई पहुंचे, जहां के सर्वोदय इंटर कालेज में उन्होंने जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि व विद्यालय के प्रबंधक भगवान सिंह के साथ मिलकर करीब एक सैकड़ा पड़े लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए यह महाभियान चलाया जा रहा है। इसमें हम सभी को बढ़ाचढ सहभागिता करनी चाहिए। जिससे प्रकृति का संतुलन बना रहे।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार निरंजन उरई के वार्ड नंबर 24 पटेल नगर के सभासद अजय निरंजन, विनोद कुमार, राजेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार धुरिया, राधा मिश्रा, राघवेंद्र कुमार, रविंद्र निरंजन, वीरपाल प्रजापति, कमल सिंह, प्रतीक मोरे, यादवेंद्र कुमार, वीर बहादुर निरंजन, दीपक निरंजन, रंजना पाठक, मनीष पाल, रितु स्वर्णकार सहित विद्यालय के स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!