Saturday, September 19, 2026

जालौन में 8 दिन से लापता युवक का सड़क किनारे झाड़ियां में क्षति विक्षित हालत में मिला शव, शादी समारोह में आया था शामिल होने, पुलिस जांच में जुटी

जालौन में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले एक युवक का शव कोंच-जालौन रोड पर क्षति विक्षित हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया, सड़क किनारे झाड़ियां में शव मिलने की सूचना, जैसे ही पुलिस को हुई, कोंच कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने शव की पहचान करने के बाद उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड स्थित ग्राम भेंड़ के पास की है, जहां सड़क किनारे झाड़ियां में एक युवक का शव क्षति विक्षित हालत में मिला, इसके बारे में तब जानकारी हुई, जब वहां से ग्रामीण निकले और उन्हें दुर्गंध आई तो उनकी निगाह झाड़ियां की तरफ गई, जहां शव को देख उनके रोंगटे खड़े हो गए, तत्काल उन्होंने इस बारे में भेंड़ चौकी पुलिस के साथ कोंच कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मृतक के शव को झाड़ियां से निकाला और उसकी शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, कड़ी मशक्कत करने के बाद पुलिस उसकी शिनाख्त कर सकी।

मृतक की शिनाख्त कोंच कोतवाली के अंडा ग्राम के रहने वाले दयाशंकर उर्फ ग्यासी बाल्मीकि (28 वर्ष) पुत्र छुन्ना लाल के रूप में हुई। वही जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने हत्या की आशंका जताई है।
मृतक चचेरे भाई मुकेश कुमार और कृष्ण कांत का कहना है कि 8 जुलाई को बिना कुछ बताए ही घर से निकले थे, जिसके बाद वह कोंच में अपने रिश्तेदार के साथ जालौन में एक शादी समझ में शिरकत करने के लिए चंद्र छाया लॉज में गए हुए थे, जहां पर उनका सीसीटीवी भी सामने आई और रात 11:22 पर वह लॉज में दिखाई भी दिए, इसके बाद से उनका फोन और कोई भी लोकेशन नहीं मिला सुबह उन्हें खोजा गया और पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई, आज शव मिलने की जानकारी पुलिस द्वारा दी गई। शव पूरी तरह से क्षति विक्षत हो चुका था, जिन्होंने हत्या की आशंका जताई है वहीं परिजनों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वह किसके साथ थे।

वही कोंच कोतवाली के कोतवाल अरूण कुमार राय, भेंड़ चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार व फॉरेसिकम टीम मौके पर पहुंचकर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है, वही कोतवाल का कहना है कि इस घटना के बारे में जांच की जा रही है, साथ ही मृतक के मोबाइल और उसकी बाइक को भी ढूंढा जा रहा है, वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके, साथ ही जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा किया जायेगा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!