Friday, October 23, 2026
google.com, pub-2748108890967763, DIRECT, f08c47fec0942fa0spot_img

जालौन के खनिज इंस्पेक्टर और बाबू निलंबित, खनिज निदेशक ने किया निलंबित, भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए दोनों

जालौन में ओवरलोड वाहनों की चालान निरस्त कर ट्रांसपोर्टस से मोटी रकम वसूल करने वाले जालौन के खनिज इंस्पेक्टर आनंद कुमार व लिपिक अंजनी को भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने पर यूपी की खनिज निदेशक माला श्रीवास्तव ने बड़ी कार्रवाई की है। खनिज निदेशक ने उरई में तैनात खनिज इंस्पेक्टर और बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। यह कार्रवाई ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर की गई है।

बता दें कि जालौन के उरई खनिज विभाग में तैनात खनिज इंस्पेक्टर आनंद कुमार और बाबू अंजनी प्राइवेट दलालों से सांठ गांठ कर ओवर लोड वाहनों के साथ उन वाहनों का भी चालान कर देते थे, जिनके ट्रक अंडर लोड होते थे, फिर उनके चालान को निरस्त करने के नाम पर मोटी रकम भी वसूल करते थे, खनिज इंस्पेक्टर और बाबू की इस कार्यशैली से ट्रांसपोर्टर परेशान हो गए थे, जिन्होंने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय से लिखित रूप से की थी, जिसके बाद जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराई, जांच के दौरान पाया गया कि खनिज इंस्पेक्टर और बाबू भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं और वह प्राइवेट दलालों से सांठ गांठ करते हुए मोटी रकम वसूल रहे है।

जांच के बाद जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने खनिज निदेशक माला श्रीवास्तव को इस मामले की जांच कराने के बाद पत्र भेजा, जिसका संज्ञान लेते हुए खनिज निदेशक माला श्रीवास्तव ने अपने स्तर से खुद जांच कराई और दोनों के खिलाफ जांच सही पाई गई, जिस आधार पर उन्होंने शनिवार को खनिज इंस्पेक्टर आनंद कुमार और बाबू अंजनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और विभागीय जांच भी शुरू करा दी है, जिससे और तथ्य मिलने पर दोनों के खिलाफ और कार्रवाई की जा सके।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!