Saturday, September 19, 2026

जालौन की कोंच एसडीएम ने पेट्रोल पंपों पर मारा छापा, शुद्धता और डेंसिटी की समस्या मिलने पर दो पेट्रोल पंप संचालकों को दिया नोटिस

जालौन के कोंच नगर में संचालित होने पर पेट्रोल पंप पर अशुद्धता और घट तोली की शिकायत मिलने पर कौन से उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह ने पूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी के साथ नगर में संचालित होने वाले पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की इस दौरान उन्होंने पेट्रोल की शुद्धता की माप देखी, साथ ही डेंसिटी की समस्या और पेट्रोल अशुद्ध मिलने पर दो पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस जारी किया, साथी पेट्रोल पंप पर हवा पानी और टॉयलेट सही न मिलने पर उन्हें व्यवस्थित और दुरुस्त करने की संचालकों को निर्देश दिए जिससे पेट्रोल भरने वाले वाहन चालाकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो सके।

सोमवार को कोंच तहसील की उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह ने कोंच नगर में संचालित होने वाले हिंदुस्तान, इंडियन, ऑयल, नायरा, भारत पेट्रोलियम पंप पर अचानक छापेमारी की इस दौरान उन्होंने पेट्रोल की शुद्धता और पंप पर मिलने वाली घट तोली की शिकायत पर मौके पर पूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी के साथ पेट्रोल की शुद्धता की माप कराई, साथ ही पेट्रोल पंप पर डेंसिटी की भी जांच की, जिसमें गड़बड़ी पाई गई, जिसको देखते हुए उन्होंने पेट्रोल के नमूने भरकर लैब भेज दिए और डेंसिटी की समस्या मिलने पर इसकी जांच के निर्देश दिए।

वहीं उन्होंने पेट्रोल पंप पर हवा, पानी, शौचालय की व्यवस्था भी देखी, कई पेट्रोल पंप पर हवा भरने वाली मशीनें खराब मिली, हवा भरने वाली मशीन खराब मिलने पर पंप संचालकों को निर्देश दिए कि इन्हें दुरुस्त कर लिया जाए, जिससे पेट्रोल भरवाने आने वाले वाहन चालाकों को पेट्रोल पंप पर हवा भरवाने और शुद्ध पानी के साथ-साथ शौचालय की उचित सुविधा मिल सके, वही दो पेट्रोल पंप पर डेंसिटी और पेट्रोल की शुद्धता सही पाए न जाने पर दो पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस भी जारी किए है।

इस मामले में उपजिलाधिकारी कोंच ज्योति सिंह ने अवगत कराते हुए बताया कि पेट्रोल पंप पर शुद्धता और डेंसिटी की कमी गुरु प्रसाद फिलिंग, हमारा पेट्रोल पम्प पर पाई गई जिस पर नोटिस जारी किए गए हैं, नमूने पेट्रोल के लिए गए हैं यदि उनमें कमी पाई जाती है तो उसे पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!