Sunday, September 20, 2026

जालौन:- उत्तम तिवारी उरई, अभिनव कुमार यादव कोंच और विनय मौर्य बने कालपी के एसडीएम, डीएम ने जारी किया आदेश

जालौन में जनहित और शासकीय कार्यों को सुचारु बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने नए उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) की तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। जनपद में स्थानांतरित होकर आए 5 नवागंतुक अधिकारियों को विभिन्न तहसीलों और न्यायिक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

ट्रांसफर सूची

जारी आदेश के अनुसार, विनय कुमार मौर्य को कालपी का उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वहीं, अभिनव कुमार यादव को कोंच का उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट तथा उप जिलाधिकारी (न्यायिक) कोंच का दायित्व सौंपा गया है।

इसी क्रम में, अनीता देवी को जालौन का उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है। उत्तम कुमार तिवारी को सदर उरई का उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

मनोज प्रकाश को माधौगढ़ का उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट और उप जिलाधिकारी (न्यायिक) माधौगढ़ का कार्यभार दिया गया है। कुमार संजय को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, उरई के साथ-साथ कालपी के उप जिलाधिकारी (न्यायिक) की जिम्मेदारी मिली है।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने स्पष्ट किया कि यह प्रशासनिक व्यवस्था जनहित में, शासन के कार्यों में गति लाने और विभिन्न तहसीलों में प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से की गई है। नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद संबंधित तहसीलों में राजस्व, कानून-व्यवस्था, जनसुनवाई, न्यायिक एवं विकास कार्यों के संचालन में तेजी आने की उम्मीद है।

प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हाल ही में पांच उपजिलाधिकारियों के गैर जनपद स्थानांतरण के बाद रिक्त हुए पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती से तहसीलों में प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी। सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार संभालेंगे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!