Friday, August 28, 2026

जालौन के एसडीएम रिंकू सिंह राही का तबादला, राकेश कुमार सोनी बने नए उपजिलाधिकारी

spot_img

जालौन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही और भाजपा के ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के बीच हुए विवाद के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जालौन के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रिंकू सिंह राही का स्थानांतरण कर दिया है। उनकी जगह राकेश कुमार सोनी को जालौन का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार हस्तांतरित एवं ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानांतरण आदेश के तहत रिंकू सिंह राही को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी (न्यायिक), उरई के पद पर तैनात किया गया है, जबकि राकेश कुमार सोनी अब जालौन तहसील के उपजिलाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में कोल्ड स्टोर से जुड़े एक प्रकरण के दौरान एसडीएम रिंकू सिंह राही और ब्लॉक प्रमुख राम राजा निरंजन के बीच विवाद चर्चा का विषय बना था। इसके अलावा लेखपाल संघ ने भी एसडीएम के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इन घटनाक्रमों के बीच जारी हुए स्थानांतरण आदेश को प्रशासनिक हलकों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हालांकि जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में स्थानांतरण का कोई कारण उल्लेखित नहीं किया गया है। फिलहाल प्रशासन ने नए एसडीएम को तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!