Monday, August 24, 2026

जालौन में छात्रा की मुंह दबाकर की गई थी हत्या, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा, एसपी ने खुलासे के लिए 4 टीमें की गठित

spot_img

जालौन में गुरुवार को 19 वर्षीय बीए में पढ़ने वाली छात्रा का शव सड़क किनारे झाड़ियां में मिला था, उसकी गला दबाकर बेरहमी से हत्या की गई थी, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है, छात्रा का शव जैसे ही उसके पैतृक गांव पहुंचा परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला।

परिजन तथा ग्रामीण शव अंतिम संस्कार नहीं होने दे रहे थे, परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। वही परिजनों ने हत्या तथा गैंगरेप की धारा में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया, इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंची और मामले की गंभीरता को लेते हुए परिजनों को समझाया और अंतिम संस्कार के लिए मनाया, तब कहीं जाकर छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कराया।

बता दें कि उरई कोतवाली क्षेत्र के रूरा अड्डू के रहने वाली 19 वर्षीय बीए की छात्रा खुशी पुत्री भगत सिंह का शव उसके फूफा ज्ञानेंद्र सिंह के गांव अमीटा में मिला था, छात्रा बीए की परीक्षा देने के बाद फूफा के घर जा रही थी, तभी अज्ञात लोगों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ की छात्रा की मुंह दबाकर बेरहमी से हत्या की गई, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या तथा गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

वही जैसे ही छात्रा उसका पैतृक घर पहुंचा, पर जिन्होंने हंगामा शुरू कर दिया, साथ ही शव का अंतिम संस्कार नहीं होने दिया, और उन्होंने हत्या करने वालों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। परिजनों का कहना है कि जब तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती वह अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। वही सूचना पर सीओ उरई अर्चना सिंह, कोंच सीओ देवेंद्र पचौरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को मानने की कोशिश में जुट गए, जहां बड़ी देर बाद परिजनों को समझाया तब कहीं जाकर अंतिम संस्कार कराया जा सका।

इस मामले में जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि इस घटना के कुलसी के लिए एसओजी की दो टीमों के साथ कोटरा तथा जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी, उन्होंने बताया कि हत्या तथा अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

 

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!