Monday, August 24, 2026

जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर पानी के टैंकर में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, तीन घायल

spot_img

जालौन में शुक्रवार दोपहर को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक्सप्रेसवे पर पौधों में पानी डाल रहे टैंकर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टैंकर पलट गया, इतना ही नहीं ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में टैंकर वह ट्रक चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले की जांच करते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जिसमें दो की हालत नाजुक होने के कारण हायर सेंटर पर कर दिया।

घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छिरिया सलेमपुर से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 201.3 किलोमीटर के पास की है। बताया गया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर लगे पेड़ों में एक्सप्रेस वे पर लगा पानी का टैंकर UP 40 C 1725 का चालक मोनू पुत्र सरमन निवासी एंकों थाना कुठौंद पानी डाल रहा है, पानी का टैंकर 201.3 किलोमीटर के पास पहुंचा, तभी औरैया की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक जिन्हें एम्बुलेंस से CHC जालौन भेजा गया। ट्रक RJ 11 GC 7583 के चालक इरफान पुत्र शब्बीर ग्राम कुडारा थाना खेढागढ जिला आगरा ने पानी के टैंकर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर वहीं पलट गया, साथ ही ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

जांच करती पुलिस

इस हादसे के कारण टैंकर चालक मोनू तथा ट्रक चालाक इरफान के साथ ट्रक का हेल्पर आरिफ पुत्र शब्बीर ग्राम नौमील थाना मलपुरा आगरा बुरी तरह से घायल हो गए। इस हसी को देख वहां से गुजरने वाली रैगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही जालौन कोतवाली की छिरिया मलकपुरा चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक मदन पाल एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने ट्रक में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और इस हादसे में घायल ट्रक व टैंकर चालक को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने हालात देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया वहीं इस हादसे के बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का एक तरफ का रास्ता बाधित हो गया, वही एक्सप्रेसवे की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू कर दिया, जिससे अब आगमन सुचारू रूप से शुरू हो सके।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!