Monday, August 24, 2026

जालौन में 12 वीं कक्षा के छात्र ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

spot_img

जालौन के रेंढर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक 20 वर्षीय छात्र ने घर में रखे अवैध तमंचे से खुद को गोली मारकर जान दे दी। मृतक की पहचान रंजीत पाल के रूप में हुई, जो ग्राम लहूदी का रहने वाला था और मध्य प्रदेश के लहार में रहकर कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रहा था।

घटना रविवार को हुई, जब रंजीत अपने गांव आया था। सोमवार को उसे अपनी बहन की ससुराल में पच का सामान लेकर जाना था। दोपहर में जब उसके पिता मुन्नालाल पाल खेत पर और मां घर के बाहर थी, रंजीत छत पर धूप में सो रहा था। शाम करीब तीन बजे उठने के बाद उसने अचानक घर में रखे अवैध तमंचे से अपने सिर में गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने रंजीत को लहूलुहान हालत में देखा और तुरंत उसके पिता को सूचना दी। जब तक पिता मौके पर पहुंचे, रंजीत की मौत हो चुकी थी।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार, क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ रामसिंह और थाने की एसओ नीलम सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ रामसिंह के अनुसार, खुदकुशी के कारणों के साथ-साथ अवैध तमंचे के स्रोत की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!