Friday, July 10, 2026
spot_img

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी खजूर लदी डीसीएम, दो की मौत, दो घायल

spot_img

जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में खजूर से लदी डीसीएम के आगे चल रहे ट्रक से टकरा जाने के कारण दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और यूपीडा (UPEDA) की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब रात्रि 12:45 बजे डीसीएम संख्या UP 81 GT 6248, जिसमें खजूर के पेड़ लदे थे, चरखारी से संभल की ओर जा रही थी। जब वाहन उरई कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 173.7 पर कैथेरी टोल प्लाजा के सामने पहुंचा, तभी आगे चल रहे एक ट्रक से अचानक पीछे जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में बैठे लोग उसमें फंस गए।

 

हादसे में चालक विष्णु यादव (पुत्र वीरेंद्र यादव), निवासी जुझारपुर, थाना अकराबाद, जनपद अलीगढ़ तथा केबिन में बैठे बबलू (पुत्र लहीक), निवासी ग्राम विलालपथ, थाना असमोली, जनपद संभल घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

वहीं, केबिन में सवार नीतेश (पुत्र अरव सिंह), निवासी जुझारपुर, थाना अकराबाद, जनपद अलीगढ़ तथा मोहिन (पुत्र भूरा), निवासी ग्राम विलालपथ, थाना असमोली, जनपद संभल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त डीसीएम को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। मृतकों एवं घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उरई पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर मौजूद रही।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!