Saturday, September 19, 2026

गुकेश ने जीता वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब, खिताब जीतने वाले बने सबसे युवा खिलाड़ी

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने जीतकर नया इतिहास रच दिया है। इस खिताब को जीतने वाले वह दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए है, इस मुकाम को गुकेश ने महज 18 साल की उम्र में हासिल है। उन्होंने चीन के गत चैंपियन डिंग लिरेन को 14वें गेम में से हराया। उनका फ़ाइनल स्कोर 7.5-6.5 हो गया और वह सबसे युवा चैंपियन बन गए।

आनंद के बाद खिताब जीतने वाले बने दूसरे भारतीय और सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन

गुकेश चेस के वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले भारत के दूसरी ही प्लेयर बने। उनसे पहले 2012 में विश्वनाथन आनंद चेस चैंपियन बने थे। गुकेश चेस इतिहास में सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बने, उनकी उम्र महज 18 साल है। इससे पहले उन्होंने 17 साल की उम्र में FIDE कैंडिडेट्स चेस टूर्नामेंट भी जीता था। तब वह ऐसा करने वाले भी सबसे युवा प्लेयर बने थे। बुधवार को वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप की 13वीं बाजी में 68 चाल के बाद गुकेश को गेम ड्रॉ खेलना पड़ा था। तब स्कोर 6.5-6.5 से बराबरी पर था। गुकेश ने तीसरा, 11वां और 14वां गेम जीता। वहीं लिरेन ने पहला और 12वां गेम जीता। बाकी सभी गेम ड्रॉ रहे।

11वां गेम गुकेश ने जीता, 12वें में लिरेन की वापसी

रविवार तक 11 गेम के बाद गुकेश 6-5 से आगे थे। 11 में से 8 गेम ड्रॉ रहे थे, जबकि 2 में गुकेश और 1 में लिरेन को जीत मिली थी। लेकिन लिरेन ने वापसी की और 12वां गेम जीत लिया और स्कोर फिर बराबर कर दिया। बुधवार को 13वां गेम भी ड्रॉ रहा, जिसके बाद स्कोर 6.5-6.5 से बराबर हो गया था।

 

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!