Saturday, October 24, 2026
google.com, pub-2748108890967763, DIRECT, f08c47fec0942fa0spot_img

डीएम ने आश्रम पद्धति के स्कूल का किया निरीक्षण, समय से भोजन न मिलने पर प्रिंसिपल की सेवा समाप्ति करने के दिए निर्देश

समाज कल्याण विभाग द्वारा जालौन के बबीना में संचालित हो रहे राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया और पढ़ाई की व्यवस्था का जायजा लिया, इस दौरान जिलाधिकारी से भोजन के संबंध में छात्रों से जानकारी ली तो छात्रों ने बताया कि मेन्यू के हिसाब से एक हफ्ते से समय से भोजन नहीं दिया जा रहा है, इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली साथ ही लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य की इस लापरवाही पर उनकी सेवा समाप्ति के हेतु कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश उपजिलाधिकारी और समाज कल्याण अधिकारी को दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा में जाकर बच्चों से बातचीत की और उनकी शिक्षा की गुणवत्ता को परखा और छात्रों से उनकी पढ़ाई से संबंधित सवाल किए, इस दौरान बच्चों द्वारा जिलाधिकारी को सही जवाब दिए गए।

 

भोजन की गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी से पूछा तो समाज कल्याण अधिकारी ने बताया गया कि भोजन की व्यवस्था को सुधारने के लिए चार सदस्यीय एक टीम गठित कर दी गई है, टीम खानपान की स्थिति की निगरानी रखेगी, इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी खंड विकास अधिकारी और क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए कि वे नियमित अंतराल पर सुबह और शाम को कानूनगो और लेखपाल के माध्यम से भोजन की उपलब्धता और गुणवत्ता की व्यवस्था को सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि रसोई घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि भोजन की गुणवत्ता और प्रक्रिया की निगरानी की जा सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी कहा कि रसोई की निगरानी की तस्वीरें लेकर ग्रुप पर भेजी जाएं, ताकि सभी संबंधित अधिकारी समय-समय पर स्थिति का जायजा ले सकें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सुशील सिंह, क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार, डीसी मनरेगा रामेंद्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!