Friday, August 14, 2026
spot_img

उरई में जुटे 15 जिलों के पूर्व सैनिक, सैनिक हितों और ईसीएचएस सुविधा पर हुआ मंथन

spot_img

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कानपुर प्रांत की वार्षिक प्रतिनिधि सभा (एजीएम) गुरुवार को जालौन जिले उरई मुख्यालय के कालपी रोड़ स्थित नवोदय सरोवर में आयोजित हुई। सभा में कानपुर प्रांत के 15 जिलों से पहुंचे पूर्व सैनिक संगठनों के जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों ने सहभागिता कर सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान, संगठन को और मजबूत करने तथा सामाजिक दायित्वों को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए आपसी समन्वय बढ़ाना रहा।

सैनिको को संबोधित करते सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षता कर रहे कर्नल बीएस तोमर, विशिष्ट अतिथि कर्नल डीएस चौहान, मुख्य अतिथि कमांडर नवीन कटिहार तथा संगठन के संस्थापक सदस्य कैप्टन मास्टर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न जिला इकाइयों के पदाधिकारियों ने वर्षभर में किए गए सामाजिक कार्यों और सैनिक हित में किए गए प्रयासों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

सभा में झांसी, ललितपुर, चित्रकूट, बांदा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, राठ, हमीरपुर, जालौन सहित कानपुर प्रांत के 15 जिलों से प्रतिनिधि पहुंचे। 150 से अधिक पदाधिकारियों की मौजूदगी में पूर्व सैनिकों की समस्याओं, संगठन के विस्तार, सामाजिक सरोकारों और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिजनों को जरूरत के समय हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।

मौजूद पूर्व सैनिक

सभा में मुख्य रूप से उरई सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा करना समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जनपद जालौन में पूर्व सैनिकों के लिए ईसीएचएस अस्पताल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भूमि उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रही है। इस संबंध में उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश तथा रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह से व्यक्तिगत मुलाकात कर चर्चा की और पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ईसीएचएस की बेहतर सुविधा के लिए भूमि आवंटन की दिशा में जल्द सकारात्मक पहल होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में मातृशक्ति शीतल सेंगर के नेतृत्व में मातृशक्ति टीम की भी विशेष उपस्थिति रही। जालौन के जिलाध्यक्ष कैप्टन गंगा रामपाल सहित जयपाल सिंह सेंगर, जयदेव यादव, राघवेंद्र सिंह सेंगर, सुनील विश्वकर्मा, विनय सेंगर, रविंद्र राठौर, देवेंद्र यादव, अनिल त्रिपाठी, शिव शंकर बुधौलिया, अयोध्या प्रसाद, श्याम सिंह भदौरिया सेना मेडल, गफूर अहमद, सोहेल अहमद, शिव सिंह बघेल, शिवपूजन सिंह, शिव सिंह यादव, शत्रुघ्न सिंह सेंगर, पुष्कर नाथ पाल, बलराम पाल, अशोक विश्वकर्मा, आसाराम दोहरे, राम अवतार सिंह सेंगर, रविंद्र शर्मा, नरेश कुमार पाल और भोला रामपाल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!