Tuesday, August 25, 2026

1 करोड़ 65 लाख की लागत से बनने वाली कान्हा गौशाला का डीएम ने किया निरीक्षण, कहा, मानकों के विपरीत काम होने पर की जाएगी कार्रवाई

spot_img

जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने रविवार को नगर पंचायत कोटरा पहुंचे, यहाँ 1 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया साथ ही टीन शेड, कमरों आदि का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों निर्देश देते हुये कहा कि काम गुणवत्ता के साथ कराया जाये, इसके साथ ही संबन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान एक एक काम को देखा साथ ही कार्यदायी संस्था को निर्देश देते हुये कहा कि निर्माण कार्य में मानकों व गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मानकों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के साथ ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने निर्देश देते हुये कहा कि निर्माणाधीन कान्हा गौशाला को निर्धारित समय अंतर्गत मजदूरों की संख्या बढ़ते हुए तेज गति से कार्य को पूर्ण करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने टीन शेड, बीम, प्लास्टर की गुणवत्ता खराब होने पर संबंधित को फटकार लगाते हुए उसे एक सप्ताह में ठीक कराए जाने के निर्देश दिए, साथ ही जांच समिति बनाकर समिति द्वारा जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कान्हा गौशाला के चारों तरफ छायादार वृक्ष लगाया जाए जिससे गौशाला में छाया के बेहतर प्रबंध होंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, उप जिलाधिकारी उरई सुरेश कुमार पाल, अधिशासी अधिकारी कोटरा आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!