Saturday, September 19, 2026

यमुना में डूबे युवक का मिला शव, पैर फिसल जाने के कारण डूब गया था युवक

जालौन में शनिवार को पैर फिसल जाने के कारण यमुना नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई थी। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने युवक की तलाश की थी, मगर शनिवार को उसके शव को गोताखोर बरामद नहीं कर पाए थे, एक दिन बाद रविवार को उसके शव को पुलिस ने यमुना नदी किनारे स्थित ढूठेश्वर मंदिर के पास से बरामद कर लिया है, जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही युवक के शव मिलने के बाद जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि जो भी नियमानुसार होगा युवक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

बता दे कि शनिवार को कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले यमुना नदी के पीला घाट पर पैर फिसल जाने के कारण महमूदपुरा मोहल्ले का रहने वाला 40 वर्षीय दशरथ पुत्र रामविलास युवक नदी में डूब गया था, जिस कारण वह पानी के तेज बहाव में बह गया। इस घटना के बाद युवक की पत्नी, बच्चे तथा घर के अन्य परिजन के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, जिन्होंने पुलिस के साथ दशरथ को खोजने का प्रयास किया, वही यमुना नदी में गोताखोरों और नविको को लगाया गया था, जिससे दशरथ को खोजा जा सके, मगर शनिवार देर शाम तक पुलिस उसकी तलाश नहीं कर पाई थी, रविवार सुबह से ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, इसके बाद पुलिस ने ढूंढेश्वर मंदिर के पास गोताखोरों की मदद से दशरथ के शव को बरामद कर लिया, और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस मामले में जालौन की जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि शासन के अनुसार जो भी सहायता होगी उसके अनुसार परिजनों की आर्थिक मदद की जायेगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!