Saturday, September 19, 2026

जालौन में NH 27 पर कांवरियों से भरी बस पलटी, हादसे में 6 कांवरिया घायल

जालौन में सोमवार सुबह झांसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, यहां महाकाल की नगरी उज्जैन से श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या जा रही 44 कावड़ियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा पलटी, इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घटना की बाद चीख पुकार मच गई, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने घायल कावड़ियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है, हालत सही होने पर सभी कावड़ियों को दूसरी बस से अयोध्या के लिए रवाना किया गया

घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झांसी कानपुर नेशनल हाईवे 27 स्थित ग्राम बड़गांव के पास की है। बताया गया है कि महाकाल उज्जैन से दर्शन करने के बाद 44 कावड़ियों से भरी एक बस अयोध्या वापिस जा रही थी, जब बस हाईवे स्थित ग्राम बड़गांव के पास पहुंची, उसी दौरान बस की रफ्तार तेज होने के हाईवे पर पानी भरा होने, और सामने खड़े अन्ना जानवरों को बचाने के चक्कर में चालक अपना संतुलन को बैठा और अनियंत्रित होकर बस हाईवे किनारे खंती में जा पलटी, इस घटना के बाद चील पुकार मच गई।

चीख पुकार सुनकर वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बाहर निकलते हुए एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया, हालत ठीक होने पर सभी कावड़ियों को दूसरे वहां से अयोध्या के लिए रवाना किया गया।

उरई सर्किल के सीओ उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि किसी की हालत गंभीर नहीं है, 6 कावड़ियों को मामूली चोट आई थी, जिनका इलाज करने के बाद उन्हें अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया गया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!