Tuesday, August 25, 2026

अज्ञात वाहन से डीसीएम में मारी टक्कर, हादसे डीसीएम चालक की मौत

spot_img

उरई कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय डीसीएम चालक की मौत हो गई। घटना बड़ागांव के पास की है, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अंगूर से लदी डीसीएम में टक्कर मार दी।

कानपुर देहात के डेरापुर गांव का रहने वाला सिराजुद्दीन उर्फ मुन्ना विभिन्न राज्यों के बीच माल ढुलाई का काम करता था। वह दो दिन पहले सोलापुर मंडी से अंगूर लेकर चकरपुर मंडी कानपुर की ओर जा रहा था। रात के समय जब उसकी डीसीएम बड़ागांव के पास पहुंची, तभी एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सिराजुद्दीन को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में डीसीएम का क्लीनर आलम बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार वाहन की तलाश में पुलिस जांच कर रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!