Tuesday, August 25, 2026

पत्थर मारकर किशोर की हत्या करने वाले 3 सगे भाई गिरफ्तार

spot_img

जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत तीन सगे भाइयों ने उधारी को लेकर हुए विवाद में 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना 31 जनवरी की है, जब शेखपुरा गुढा निवासी जयपाल के 16 वर्षीय पुत्र बृजभान अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव का रहने वाला उमाकांत नशे की हालत में दुकान पर आया और उधार में सामान लेने लगा। बृजभान द्वारा मना करने पर उमाकांत ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब बृजभान ने विरोध किया, तो उमाकांत के भाई देशराज और राकेश निषाद (पिता मोहर सिंह) भी वहां पहुंच गए और तीनों ने मिलकर बृजभान पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में बृजभान को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता जयपाल ने कालपी कोतवाली में तीनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर तीनों आरोपियों – उमाकांत, देशराज और राकेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!