Sunday, September 20, 2026

बाइक पंचर बनाने को लेकर विवाद, दबंगों ने दिनदहाड़े मजदूर को लाठी-डंडों से पीटा; घटना का वीडियो वायरल

जालौन जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ पर बाइक पंचर बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ दबंगों ने एक मजदूर पर दिनदहाड़े लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, जोल्हूपुर मोड़ पर सड़क किनारे बाइक में पंचर बनाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने मजदूर की बेरहमी से पिटाई कर दी।

घटना के दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी वारदात का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें कुछ लोग मजदूर के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मारपीट में घायल मजदूर ने कालपी कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और पीड़ित की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि करने के साथ ही घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!