Saturday, September 19, 2026

जालौन में चेकिंग कर रहे सिपाही के साथ दबंग युवकों ने की मारपीट, दो हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

जालौन में सोमवार देर रात को दबंगों का कहर देखने को मिला, जहां चेकिंग कर रहे एक सिपाही के साथ कार सवार दबंगों ने हाथापाई करते हुए मारपीट की, इतना ही नहीं पुलिस के साथ गाली गलौज भी की। इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मारपीट करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो युवक कार लेकर भागने में सफल रहे, वही पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों का मेडिकल कराकर कार्रवाई शुरू कर दी।

यह घटना जालौन कोतवाली के देव नगर चौराहे की है, बताया गया है सोमवार रात को कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित देवनगर चौराहे पर पुलिस रात में गश्त कर रही थी, उसी दौरान एक अर्टिगा कार में सवार चार युवक जिसमें दो युवक मयंक शर्मा पुत्र संतोष शर्मा निवासी लहारिया पुरवा तथा आकाश शर्मा पुत्र विष्णु दत्त निवासी पटेल नगर अपने दो अन्य साथियों के साथ आ रहे थे। इसी दौरान देवनगर चौराहे पर चेकिंग कर रही पुलिस के जवान अजय कुमार ने गाड़ी को रोक उसमें सवार संतोष और आकाश और दो अन्य युवकों से पूछताछ की, लेकिन शराब के नशे में धुत कार सवार युवकों ने सिपाही अजय के साथ अभद्रता शुरू कर दी और गाली गलौच करते हुए सिपाही के साथ साथ मारपीट शुरू कर दी, इस घटना को देख वहां मौजूद अन्य सिपाही पहुंचे और मारपीट करने वाले दोनों युवकों को पकड़ लिया।

वही पुलिस को आते देख दो अन्य युवक कार लेकर मौके से भाग गए, पुलिस मारपीट करने वाले दोनों युवकों को पकड़ लिया और उन्हें कोतवाली ले आई, जिसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराने पहुंची, लेकिन इस दौरान पकड़े गए युवकों का दबंग स्टाइल देखने को मिला, जब उनका वीडियो बनाया जा रहा था, तो वह अपने आप को किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं समझ रहे थे और फ्लाइंग किस तथा हाथ हिलाते हुए मेडिकल कराने पहुंचे, जिसमें एक युवक पत्रकारों से अभद्रता करते हुए भी दिखाई दिया, फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों युगों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!