Saturday, September 19, 2026

दीवाली से पहले उरई पुलिस ने किराना दुकान से बरामद किए पटाखे, अवैध तरीके से किया गया था भंडारण, दो गिरफ्तार

जालौन में दीपावली से पहले उरई कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है पुलिस ने एक किरण की दुकान में छापा मारते हुए तरीके से भंडारण किए गए लाखों रुपए के पटाखे जप्त किए हैं इस दौरान पुलिस ने किराना स्टोर मालिक सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है वहीं इस कार्रवाई से अवैध तरीके से पटाखा बेचने वालों में हड़कंप पहुंच गया।

यह कार्रवाई उरई कोतवाली क्षेत्र के बजरिया में की गई है। बताया गया है कि यहां हाशिम नाम का एक व्यक्ति किराना की दुकान खोले हुए हैं, जहां वह किराना के साथ-साथ वह बिना लाइसेंस के विस्फोटक सामग्री का भंडारण कर बेच रहा था, इसकी सूचना पुलिस को गुप्त तरीके से मिली, जिसके बाद सीओ उरई उमेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने किराना दुकान पर छापेमारी की, इस दौरान किराना स्टोर संचालक ने किराना के सामान के साथ विस्फोटक सामग्री को छुपाया था, जिसे पुलिस ने बरामद किया है, जिसमें फुलझड़ी, बारूद के साथ-साथ अन्य विस्फोटक सामग्री थी, जो बिना लाइसेंस की बेची जा रही थी और इसका अवैध तरीके से भंडारण किया गया था।

इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को मौके से हिरासत में लिया है साथ ही उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
इस छापेमारी के बारे में उरई के डिप्टी एसपी उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को गुप्त तरीके से सूचना मिली, हाशिम की किराना दुकान में अवैध तरीके से पटाखे का भंडारण किया गया है, इस सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारा, इसके बाद वहां से लाखों रुपए के पटाखे बरामद हुए हैं, दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ जांच करते हुए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बिना लाइसेंस के यह भंडारण किया गया था।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!