Tuesday, August 25, 2026

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए मतदाताओं को दिलाई गई शपथ, अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित

spot_img

जालौन के उरई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज की ऑडिटोरियम में शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार के साथ जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया, इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को बेहतर तरीके से करने बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

वही पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार जीतने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, साथ ही जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों तथा छात्र-छात्राओं व नए मतदाताओं को शपथ भी दिलाई, इस दौरान डीएम ने कहा कि चुनाव के समय निर्भीक और निष्पक्ष होकर मतदान करें, किसी भी व्यक्ति के प्रलोभन में न आए।

उरई के मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री पांडेय ने कहा कि यह दिन भावी मतदाताओं और युवा मतदाताओं को जागरुक करने का दिन होता है। इसके साथ ही आज के दिन नये मतदाताओं को सम्मानित भी किया जाता है और उनको लोकतंत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

मतदाता दिवस पर शपथ लेते अधिकारी मतदाता

जिलाधिकारी ने मतदान से संबंधित ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान के माध्यम से सभी को मतदान का समान अधिकार दिया गया, उसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया। हम सबको बढ़ चढ़कर मतदान करना चाहिए और दूसरों को भी मतदान के लिए जागरुक करना चाहिए। नये मतदाता अब वोटर हेल्पलाइन ऐप, ईसीआई की बेवसाइट इत्यादि के माध्यम से घर बैठे मतदाता बनने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

छात्र छात्राओं को सम्मानित कर डीएम, एसपी

जिलाधिकारी ने सभागार में उपस्थित बच्चों से 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाने की अपील की और मतदान अवश्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हमें मतदान को बहुत गंभीरता से लेने की जरुरत है, सभी को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

मतदान देश के प्रति कर्तव्य है जिसको हर नागरिक को निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की यह जिम्मेदारी है कि वह स्वयं अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा अपने आसपास के मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें।

इस दौरान एसडीएम संजय कुमार, सीडीओ राजेंद्र श्रीवास, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा ब्याडवाल, सीएमओ डॉक्टर, नरेंद्र देव शर्मा, सहित अन्य अधिकारी, नए मतदाता और विद्यालय के प्रवक्ता मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!