Tuesday, August 25, 2026

जालौन में मनाया गया 76 वाँ गणतंत्र दिवस, डीएम ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी, दिलाई शपथ

spot_img

जालौन में 76 वें गणतंत्र दिवस पर रविवार को उरई पुलिस लाइन मैदान में भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस परेड की सलामी मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने ली। जिलाधिकारी ने उरई पुलिस लाइन में सबसे पहले ध्वजारोहण किया।

इसके बाद कदमताल करते हुए टोलियो ने जिलाधिकारी को सलामी देते हुए मंच के सामने गुजरी तो हर कोई देशभक्ति के जज्बे में ओत-प्रोत हो गया। पूरा मैदान तालियों की ध्वनि से गूंज उठा। सलामी के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को जिलाधिकारी ने पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

गणतंत्र दिवस की परेड के लिए पुलिस लाइन के मैदान में बेहतरीन सजावट की गई थी, इस बार की परेड में 9 टोलियों ने भाग लिया, जिसने 2 टोलियां महिला सिपाही, 2 टोलियां NCC कैडेट तथा एक टोली का प्रतिनिधित्व PRD जवानों ने किया।

मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने सुबह 9.30 बजे पुलिस लाइन पहुंचे, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने बैज और कैप पहनकर स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने ध्वाजारोहण किया, इस दौरान पुलिस लाइन के मैदान में मौजूद लोगों ने एक साथ खड़े होकर राष्ट्रगान किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार के साथ मिलकर सजी हुई, खुली जीप से परेड का निरीक्षण किया। मंच पर वापस लौटने के बाद परेड का प्रदर्शन हुआ।

सलामी के क्रम में सधे हुए अंदाज में की गई हर्ष फायरिग से हर कोई तालियां बजाने को विवश हो गया। अंत में सलामी देते हुए टोलियों में शामिल पुलिस जवान मंच के सामने से जय हिंद कहते हुए गुजरते तो नजारा रोमांचित कर देने वाला था। परेड का नेतृत्व माधौगढ़ सीओ राम सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान सभी को जिलाधिकारी ने संविधान की शपथ दिलाई, साथ ही 76 साल के गणतंत्र के बारे में उपलब्धियां भी गिनाई। सलामी परेड के बाद देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!