Thursday, September 17, 2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी बनीं राष्ट्रीय महामंत्री, वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, बीएल संतोष बने राष्ट्रीय महामंत्री संगठन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई टीम में संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके अलावा तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराज, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारणी की सूची
नई कार्यकारणी
नई कार्यकारणी

बीएल संतोष फिर संगठन की कमान में

बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाया गया है, जबकि शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में इन नियुक्तियों को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को नियुक्त किया गया है।

भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारणी की सूची

यूपी के नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी

नई टीम में उत्तर प्रदेश से कई नेताओं को स्थान मिला है। रेखा वर्मा और प्रो. तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पूर्व सांसद स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इससे उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक अभियान को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि नितिन नवीन के करीब सात महीने पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से नई टीम के गठन का इंतजार था। अब पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन का नया स्वरूप तय कर दिया है। आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव समेत अन्य राज्यों के चुनावों को देखते हुए नई टीम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!