Wednesday, July 1, 2026
spot_img

स्कूल चलो अभियान’ की जागरूकता रैली निकली, हर बच्चे के नामांकन का लिया संकल्प

spot_img

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार बुधवार को नगर पंचायत रामपुरा में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराना तथा अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। रैली में नगर क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री देवी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि ओम प्रकाश वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने “सब पढ़ें, सब बढ़ें”, “हर बच्चा स्कूल जाए”, “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे”, “शिक्षा है जीवन का आधार” तथा “बेटी-बेटा एक समान, शिक्षा है सबका अधिकार” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर घर-घर पहुंचकर अभिभावकों से अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की। वहीं शिक्षकों ने निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, मध्यान्ह भोजन, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे सहित सरकार द्वारा संचालित विभिन्न छात्रहित योजनाओं की जानकारी दी। रैली के दौरान नगरवासियों ने अभियान की सराहना करते हुए बच्चों को विद्यालय भेजने का भरोसा दिलाया।

स्कूल चलो अभियान के दौरान रैली निकालते बच्चे

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री देवी ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है और यह समाज के हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने अभिभावकों से समय पर बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने की अपील की।

कार्यक्रम में सुनील शुक्ला, अवधेश कुमार मिश्रा, मनीष राज, प्रशांत त्रिपाठी, रघुराज प्रताप सिंह, रवि गोस्वामी, रिचा चौधरी, अनिल कुमार, तृप्ति खरे, रक्षा विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने विद्यालय से बाहर रह रहे प्रत्येक बच्चे का नामांकन सुनिश्चित कराने और शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की महत्ता को रेखांकित करते हुए हुआ।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!