Tuesday, September 1, 2026
google.com, pub-2748108890967763, DIRECT, f08c47fec0942fa0spot_img

अंकित बालियान हत्याकांड: मुठभेड़ में दो शूटर ढेर, दो अब भी फरार, पुलिस के मुताबिक बाइक से सोनीपत भाग रहे थे दोनों बदमाश

spot_img

हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार सुबह शामली के औद्योगिक थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने हत्या में शामिल बताए जा रहे दो शूटरों को मार गिराया। मृतकों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी सुमित और मोहित के रूप में हुई है। दोनों पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस के अनुसार दोनों बाइक से सोनीपत की ओर भागने की फिराक में थे।

शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। करीब 20 राउंड फायरिंग के बाद दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि पांच दिन पहले जिम के बाहर अंकित बालियान की हत्या में सुमित और मोहित अपने दो अन्य साथियों के साथ शामिल थे। वारदात के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। इस मामले में नामजद बताए जा रहे सत्यम और आर्यन अभी फरार हैं।

18 राउंड फायरिंग में हुई थी अंकित की हत्या

शामली में 32 वर्षीय अंकित बालियान की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उस पर करीब 18 राउंड फायरिंग की थी। सिर और पेट में पांच गोलियां लगने के बाद अंकित सड़क पर गिर पड़ा था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया था। अंकित की मां बेटे का शव गोद में लेकर सड़क पर बैठ गई थीं। मामला बढ़ने पर मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर और सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह शामली पहुंचे। अधिकारियों ने अंकित के पिता को समझाकर जाम खुलवाया था।

हत्या से एक घंटे पहले इंस्टाग्राम पर डाला था गाना

अंकित ने हत्या से करीब एक घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वह कार में बैठकर ‘मर्डर मार दे सड़क के ऊपर’ गाना गाते हुए नजर आया था। अंकित गन कल्चर पर आधारित गानों के लिए भी जाना जाता था। उसका ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे’ गाना 15 फरवरी 2023 को रिलीज हुआ था, जिस पर बाद में प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसी के बाद वह हरियाणवी संगीत जगत में चर्चित हुआ।

मुठभेड़ में ढेर बदमाश अस्पताल में

गोगी ग्रुप ने ली थी हत्या की जिम्मेदारी

अंकित हत्याकांड में गुरुवार को हरियाणा के गोगी ग्रुप नाम के गिरोह ने सोशल मीडिया के जरिए हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। इंस्टाग्राम पर गिरोह से जुड़े सोनीपत निवासी भोलू शाहपुरिया के नाम से किए गए पोस्ट में आरोप लगाया गया कि अंकित उनके दुश्मनों का साथ देता था और गोगी गिरोह से जुड़ी घटना पर उसने गाना बनाया था।

वहीं, सिंगर-एक्टर भूपेंद्र ढींगरा ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर दावा किया था कि जिम में उसका अंकित से विवाद हुआ था और इसके बाद उसने शूटर बुलवाकर अंकित की हत्या कराई। हालांकि, इन दावों की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस मुठभेड़ में दो संदिग्ध शूटरों के मारे जाने के बाद अब फरार आरोपियों की तलाश के साथ हत्या की पूरी साजिश और वारदात के पीछे की वजह की जांच में जुटी है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!