Saturday, September 19, 2026

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में एक बाइक सवार की मौत, हैदराबाद से बरेली घर जा रहे थे ईद मनाने

जालौन में रविवार शाम को बुंदेलखंड एक्सप्रेस डे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां हैदराबाद से बरेली जा रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे की जानकारी मिलते ही एक्सप्रेसवे की टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में भर्ती कराया।

मगर चिकित्सकों ने चेकअप करने के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक की हालत नाजुक होने के कारण उसका प्रथम उपचार करने के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही उसके परिजनों को इस हादसे की सूचना दे दी।

घटना गोहन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के 215.1 किलो मीटर पर हुआ। बताया गया कि बरेली जनपद के बहेड़ी थाना कस्बे के रहने वाले अकबर 30 वर्ष और उसका साथी मुजफ्फरपुर 28 पुत्र शकील अहमद निवासी थाना व कस्बा बहेड़ी जिला बरेली, हैदराबाद में एक कंपनी में करते थे। ईद की छुट्टी मिलने पर दोनों लोग बाइक से ही हैदराबाद से अपने घर बरेली के लिए निकले थे दोनों लोग जब रविवार की शाम के वक्त गोहन थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 215.1 किलोमीटर के पास पहुंचे, सभी अचानक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह डिवाइडर से टकरा गए और गंभीर रूप से घायल हो गए, इस घटना की जानकारी घायल मुजफ्फर ने तत्काल एंबुलेंस और हेल्पलाइन नंबर पर दी जिसकी सूचना पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की राहत टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हालत देखते हुए चेकअप करने के बाद अकबर को मृत घोषित कर दिया, जबकि मुजफ्फर का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हायर सेंटर उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, वहीं हादसे की सूचना मिलने पर गोहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही मृतक के परिजनों को इस हादसे की जानकारी दे दी।

इस घटना के बारे में गोहन थाने के प्रभारी निरीक्षक दिव्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि हादसे के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस मौके कर पहुंची, उन्होंने बताया कि हैदराबाद से दोनों लोग बाइक से आ रहे थे ज्यादा लंबा सफर होने के कारण उन्हें रास्ते में झपकी लग गई, जिस कारण डिवाइडर से बाइक टकराने से यह हादसा हुआ, वहीं इसकी भी जांच की जा रही है कि कहीं किसी वाहन ने टक्कर तो नहीं मारी, फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही परिजनों को इस हादसे के बारे में जानकारी दे दी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!