Monday, August 24, 2026

जालौन में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा: कालपी में दो पोकलैंड मशीनें सीज, पट्टाधारक समेत कई पर एफआईआर दर्ज

spot_img

जालौन जिला प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जिला स्तरीय टास्क फोर्स टीम ने तहसील कालपी क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया।

टीम ने भेड़ी-04 स्थित रवि प्रताप कॉन्ट्रैक्टर के खनन पट्टे पर छापा मारा। निरीक्षण में पाया गया कि निर्धारित पट्टा सीमा से बाहर अवैध खनन किया जा रहा था। मौके पर दो पोकलैंड मशीनें खनन कार्य में लगी मिलीं, जिन्हें तत्काल सीज कर दिया गया।

जांच में सामने आया कि पट्टाधारक के अलावा सरफराज खान उर्फ सोले खां और जावेद हबीब भी इस अवैध गतिविधि में शामिल थे। प्रशासन ने साक्ष्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर पट्टाधारक समेत सभी संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

टास्क फोर्स टीम ने मौके पर खनन क्षेत्र का सीमांकन सत्यापित किया, आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और साक्ष्य जुटाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खनिज संपदा का अवैध दोहन, पट्टा शर्तों का उल्लंघन या राजस्व को क्षति पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

जिला प्रशासन ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण के साथ-साथ ड्रोन और अन्य आधुनिक तकनीकी माध्यमों से निगरानी बढ़ाई जा रही है।

प्रशासन ने प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा, पारदर्शी खनन व्यवस्था और शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों के बीच सतर्कता बढ़ी है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!