Saturday, July 4, 2026
spot_img

जालौन में मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

spot_img

जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के रामभेदपुरा गांव में मानसिक तनाव से जूझ रहे एक 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजनों ने बताया कि रामभेदपुरा निवासी 28 वर्षीय राजवीर पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह घर के एक कमरे में चले गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने उन्हें आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। आशंका होने पर जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो राजवीर दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटके मिले।

पोस्टमार्टम हाउस में बैठे मृतक के परिजन

यह दृश्य देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल माधौगढ़ कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

माधौगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

राजवीर की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे रामभेदपुरा गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!