Sunday, August 16, 2026

समरसेबल पंप चालू करते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत; गांव में पसरा मातम

spot_img

जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के गढ़गुवां गांव में मंगलवार शाम को समरसेबल पंप चालू करते समय करंट लगने से एक 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की असमय मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, गढ़गुवां गांव निवासी 19 वर्षीय ब्रजेन्द्र मंगलवार शाम को अपने घर में लगे समरसेबल पंप को चालू करने गया था। इसी दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह मौके पर ही गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गया। घटना होते ही परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

परिजन तत्काल ब्रजेन्द्र को उपचार के लिए कालपी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर कालपी कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!