Wednesday, August 26, 2026

बिजली की स्पार्किंग से घर में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

spot_img

जालौन जिले के डकोर क्षेत्र में रविवार दोपहर बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग से एक मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा घर धुएं व आग की लपटों से घिर गया। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और साहस का परिचय देते हुए करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास के कई घरों को भी बड़ी क्षति से बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, डकोर निवासी धर्म सिंह यादव के घर में अचानक बिजली के तारों में तेज स्पार्किंग हुई, जिससे आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरे मकान में फैल गई। घर से धुआं और लपटें उठती देख मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए स्वयं ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। पास में लगी समरसेबिल से लगातार पानी भरकर आग पर डाला गया, जिसके बाद लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

स्थानीय निवासी गुलाब सिंह ने बताया कि यदि ग्रामीण समय रहते एकजुट होकर आग बुझाने में नहीं जुटते, तो आग पड़ोस के दो से तीन मकानों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

अग्निकांड में धर्म सिंह यादव की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घर में रखा करीब पांच कुंतल गेहूं, अन्य खाद्यान्न, बक्सों में रखे कपड़े, बिस्तर, पंखे, रसोई गैस का सामान तथा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज आग की भेंट चढ़ गए। पीड़ित धर्म सिंह यादव ने बताया कि इस हादसे के बाद उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!