Tuesday, August 25, 2026

बारिश के दौरान छत पर तिरपाल डाल रही महिला फिसलकर गिरी, मौत

spot_img

जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चितौरी में बुधवार देर शाम तकरीबन 10 बजे बारिश के दौरान मकान की छत पर तिरपाल डाल रही एक महिला का पैर फिसल जाने से वह नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) माधौगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया।

पोस्टमार्टम कराने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों के अनुसार, गांव चितौरी निवासी राजन कोरी (38) बुधवार रात करीब 10 बजे अपने मकान की छत पर बारिश से बचाव के लिए तिरपाल डाल रही थीं। इसी दौरान छत पर फिसलन होने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जमीन पर आ गिरीं। ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गईं।

महिला के गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए सीएचसी माधौगढ़ ले जाया गया, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतका के पति साहब तथा पुत्र भूरे और कुंअर सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं और शोक व्यक्त कर रहे हैं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की छत से गिरने से मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!