Wednesday, August 26, 2026

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा, चालक घायल

spot_img

जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह तकरीबन 6 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। औरैया की ओर से चित्रकूट जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि हेल्पर को मामूली चोटें आईं। पुलिस और एक्सप्रेसवे की राहत टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, वही है शास्त्री के बाद तकरीबन डेढ़ घंटे तक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ। वही यूपीआईडी की टीम मौके पर पहुंची, जहां ट्रक हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब छह बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 210.9 किलोमीटर पॉइंट पर ट्रक संख्या MH-41-AU-7657 अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर पलट गया। दुर्घटना के समय ट्रक औरैया से चित्रकूट की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक सड़क पर पलट गया, जिससे लगभग डेढ़ घंटे के लिए यातायात प्रभावित हुआ।

हादसे में ट्रक चालक अब्दुल हमीद (55) पुत्र अब्दुल अजीज, निवासी मालेगांव (महाराष्ट्र) घायल हो गए। उनके साथ मौजूद हेल्पर सुभान सुरक्षित है और उसे केवल मामूली चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही छिरिया चौकी प्रभारी आलोक पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एक्सप्रेसवे की राहत एवं बचाव टीम ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके बाद क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाया गया, जिससे यातायात सामान्य रूप से संचालित हो सका।

प्राथमिक जांच में दुर्घटना का कारण ट्रक का अनियंत्रित होना माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि समय पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और स्थिति पर शीघ्र नियंत्रण पा लिया गया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!