Sunday, July 5, 2026
spot_img

मूसलाधार बारिश से बदला मौसम का मिजाज, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

spot_img

जालौन जिले में रविवार शाम एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने दिनभर उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। जनपद के अलग अलग इलाकों को शाम 5 से हुई झमाझम बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई और मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। बारिश के बाद लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी, वहीं बच्चे घरों से बाहर निकलकर बारिश का भरपूर आनंद लेते नजर आए।

रविवार को दिनभर जिले में उमस और गर्मी का असर बना रहा। तेज धूप भले नहीं रही, लेकिन हवा में नमी अधिक होने से लोग बेहाल रहे। दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। शाम होते-होते आसमान में काले घने बादल छाने लगे। शुरुआत में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन तेज हवाओं के चलते कुछ देर के लिए बादल छंट गए। इससे लोगों को लगा कि बारिश टल गई है।

हालांकि शाम करीब 5 बजे मौसम ने एक बार फिर करवट ली और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। अलग अलग इलाकों में 45 से एक घंटे तक लगातार हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और वातावरण पूरी तरह ठंडा हो गया। बारिश के दौरान कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, जबकि बच्चों ने भीगते हुए खेलकूद और मौज-मस्ती का आनंद लिया। कई स्थानों पर लोग बारिश का वीडियो और तस्वीरें भी बनाते दिखाई दिए।

लगातार हो रही बारिश से जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम में आई ठंडक ने लोगों को सुकून का एहसास कराया। वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश राहतभरी मानी जा रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर हो रही वर्षा खरीफ फसलों की बुआई और शुरुआती बढ़वार के लिए लाभदायक साबित हो सकती है।

बारिश के बाद मौसम सुहावना होने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने राहत की सांस ली और आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश की उम्मीद जताई।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!