Wednesday, August 26, 2026

मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से 12 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

spot_img

जालौन जिले के कैलिया क्षेत्र के ग्राम कूड़ा में रविवार दोपहर 12 बजे के करीब मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से 12 वर्षीय किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमन उर्फ अम्मू (12 वर्ष) पुत्र संतोष रजक अपने गांव के सौरभ राठौर के बाड़े में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी डालकर भराई का कार्य चल रहा था। ट्रैक्टर चालक लोकेंद्र सिंह, निवासी ग्राम सामी, ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे की ओर ले जा रहा था। इसी बीच खेलते-खेलते अमन ट्रॉली के पिछले पहिए के बेहद करीब पहुंच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे खड़े ग्रामीणों ने चालक को जोर-जोर से आवाज लगाकर बताया कि ट्रॉली के पीछे बच्चा आ गया है, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चालक बच्चे को देख नहीं सका और मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया अमन के ऊपर चढ़ गया। हादसा इतना भीषण था कि किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक अमन उर्फ अम्मू

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अमन के पिता संतोष रजक रोजी-रोटी के सिलसिले में फर्रुखाबाद में पानी-पूरी का व्यवसाय करते हैं। बेटे की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सूचना मिलने पर कैलिया थाने के प्रभारी अवनीश पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रैक्टर चालक एवं हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी गई है।

थानाध्यक्ष अवनीश पटेल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और और शिकायत के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

किशोर के पास पास रोते बिलखते परिजन
spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!