Friday, August 28, 2026

दिनदहाड़े घर के बाहर से बाइक चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

spot_img

 

जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के मातापुरा इलाके में दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी होने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बेखौफ चोर कुछ ही मिनटों में बाइक लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, बाइक स्वामी ने अपनी दोपहिया वाहन घर के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान एक युवक मौके पर पहुंचा और आसपास का जायजा लेने के बाद मौका मिलते ही बाइक लेकर फरार हो गया। जब परिजनों की नजर बाइक पर पड़ी तो वह वहां से गायब थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला।

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध युवक बाइक चोरी कर ले जाता हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना उरई कोतवाली पुलिस को दी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत और नाराजगी है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को गश्त बढ़ाने और प्रभावी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!