Saturday, June 27, 2026
spot_img

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

spot_img

जालौन के थाना एट क्षेत्र के कस्बा एट में शनिवार दोपहर को एक 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार कस्बा एट के वार्ड नंबर-5, हनुमानगढ़ी निवासी विमल यादव (30) पुत्र भूपेंद्र यादव उर्फ कल्लू शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे घर से निकलकर जानवरों वाले मकान में चले गए थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जब जानवरों वाले मकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला और काफी आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, तो परिजनों ने दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया। वहां उन्होंने देखा कि विमल बिजली की वायरिंग से बनाए गए फंदे पर लटके हुए थे।

यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय उरई भेज दिया।

थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से मौत का प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!