Saturday, June 27, 2026
spot_img

जालौन:- शुक्रवार से लापता बुजुर्ग की बाइक यमुना पुल पर मिलने से सनसनी, परिजनों ने लिखाई थी गुमशुदगी

spot_img

जालौन के रामपुरा क्षेत्र स्थित जुहीखा पुल पर शनिवार शाम को एक बुजुर्ग की बाइक, कपड़े और डायरी लावारिस हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए बुजुर्ग के यमुना नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए नदी में तलाश की कार्रवाई भी प्रारंभ करा दी।

जानकारी के अनुसार राजू पुत्र बाबूराम (65 वर्ष), निवासी ग्राम खोजापुर, थाना कुठौंद, अपनी बाइक संख्या UP92 J 6494 से घर से निकले थे। कुछ देर बाद उनकी बाइक, कपड़े और एक डायरी जुहीखा पुल पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े मिले। राहगीरों और ग्रामीणों ने लावारिस सामान देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी अम्बुज सिंह एवं थानाध्यक्ष रामपुरा शिव प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके से मिले दस्तावेजों और स्थानीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने बुजुर्ग की पहचान की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह औरैया मंडी से जुड़े एक व्यापारी हैं।

पुलिस ने तत्काल परिजनों को सूचना देकर घटनाक्रम से अवगत कराया। साथ ही यमुना नदी में संभावित तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अभी तक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

इस मामले में रामपुर थाना प्रभारी शिव प्रकाश का कहना है कि कुठौंद थाने में उसके भाई द्वारा गुमशुदगी की दर्ज कराई गई है, वह कल शाम से लापता है। उनका कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!