Saturday, June 27, 2026
spot_img

कूलर में आ रहे करंट से मामा के घर आई 5 साल की मासूम की मौत

spot_img

जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के बरोदा कला गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, औरैया जनपद निवासी पांच वर्षीय अनन्या पाठक अपनी बीमार नानी का हालचाल जानने के लिए परिजनों के साथ अपने मामा के घर बरोदा कला गांव आई हुई थी। शनिवार सुबह वह नींद से जागने के बाद कमरे में रखे लोहे के कूलर के पास पहुंची। जैसे ही उसने कूलर को हाथ लगाया, उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गई। तेज करंट लगने से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी।

परिजनों ने तत्काल बच्ची को कूलर से अलग किया और बिना देर किए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच ले गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद अनन्या को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!