Monday, August 24, 2026

जालौन में लोहे के गेट में करंट उतरने से मजदूर की मौत

spot_img

जालौन जनपद के आटा थाना क्षेत्र के बम्हौरी कला गांव में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में लोहे के गेट में उतरे करंट की चपेट में आने से 42 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, बम्हौरी कला गांव निवासी राजेश (42) मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी प्रभा, पुत्र रोशन व प्रेम तथा पुत्रियां शशि और पूनम हैं। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। इसी दौरान राजेश किसी काम से घर के बाहर निकला और जैसे ही उसने लोहे का मुख्य गेट खोला, वह अचानक तेज करंट की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि बिजली के मीटर से जुड़ी केबल का एक हिस्सा कट गया था और वह लोहे के गेट को छू रहा था, जिससे पूरे गेट में करंट दौड़ गया था।

करंट लगते ही राजेश बेसुध होकर गेट के पास गिर पड़ा। पिता को गिरा देख पुत्र रोशन मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि बिजली की क्षतिग्रस्त केबल लोहे के गेट से सटी हुई है। उसने तुरंत सावधानी बरतते हुए केबल को हटाया और पड़ोसियों की मदद से राजेश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही आटा थाना प्रभारी अजय सिंह ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!