Friday, June 26, 2026
spot_img

जालौन:- बालू से भरे डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

spot_img

जालौन जनपद के कोटरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात लगभग 2:00 बजे के करीब एक दर्दनाक सड़क हादसे में बालू से भरे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, कोटरा थाना कस्बे के रहने वाले बरकत (22) पुत्र नासिर खान निवासी मोहल्ला गणेशगंज, सौरभ खान (23) पुत्र हाफिज इस्माइल निवासी मोहल्ला गणेशगंज तथा अरबाज शाह (20) पुत्र मुराद अली शाह निवासी मोहल्ला तालपुरा एक ही बाइक पर सवार होकर मुहर्रम के अवसर पर उरई में ताजिया और छड़ देखने गए थे। देर रात लगभग दो बजे तीनों युवक वापस अपने घर कोटरा लौट रहे थे।

बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक एट रोड से कोटरा की ओर पहुंची, उसी दौरान कोटरा क्षेत्र से बालू भरकर जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बरकत तथा सौरभ खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अरबाज शाह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

हादसे की सूचना मिलते ही कोटरा थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की सूचना परिजनों को दी। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि चालक की पहचान कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!